Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मानसून एक्टिव, राज्यभर में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

Ranchi: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब अपनी पूरी ताकत के साथ पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया...

jharkhand weather
Credit:- Google Image

Ranchi: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब अपनी पूरी ताकत के साथ पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया है. 9 जुलाई को मानसून ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में भी दस्तक दे दी है, जिसके साथ ही मानसून ने निर्धारित समय से मात्र एक दिन की देरी से पूरे देश को कवर कर लिया है. इस दौरान झारखंड के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां आने वाले दिनों में बारिश का दायरा बढ़ने की पूरी संभावना है.

मानसून का वर्तमान में क्या है हाल

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ अब दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बिहार, पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है. इन मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से पूरे देश में मानसून की गतिविधि में तेजी आई है, जिसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है.

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का हाल

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले में 44.2 मिलीमीटर दर्ज की गई. वहीं, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 33.0 और डाल्टेनगंज का 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Readस्कूल स्टाफ की लापरवाही आई सामने, क्लासरूम में 5 घंटे तक कैद रही 8 वर्षीय बच्ची

अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 

  • 10 जुलाई: राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना है. कहीं-कहीं वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
  • 11 जुलाई: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. यहां भी तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.
  • 12 जुलाई: राज्य के लगभग सभी स्थानों पर वर्षा के प्रबल आसार हैं. इस दिन उत्तर-पूर्वी झारखंड (देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा), मध्य भाग (धनबाद) और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.
  • 13 और 14 जुलाई: राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा.

रांची में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. 9 से 13 जुलाई तक रांची में एक-दो बार हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है. 14 जुलाई से वर्षा की तीव्रता में और वृद्धि हो सकती है, जिसमें मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *