Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: काम का झांसा देकर अंबाला ले गया दलाल, मुंबई से रेस्क्यू हुईं 4 नाबालिग

pakur : जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चार नाबालिग लड़कियों को महाराष्ट्र पुलिस ने रेस्क्यू कर गुरुवार को बाल कल्याण समिति...

pakud
पाकुड़ की 4 नाबालिग लड़कियां सुरक्षित घर लौटीं

pakur : जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चार नाबालिग लड़कियों को महाराष्ट्र पुलिस ने रेस्क्यू कर गुरुवार को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया. इन लड़कियों को एक दलाल के द्वारा काम दिलाने के बहाने पंजाब के अंबाला शहर ले जाया गया था .नाबालिग लड़कियों ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व गांव के एक दलाल ने उन्हें काम दिलाने का झांसा दिया था. दलाल उन्हें बहला – फुसलाकर पहले बस से दुमका ले गया, इसके बाद दुमका से जसीडीह स्टेशन और फिर जसीडीह से अंबाला जाने वाली ट्रेन से अंबाला स्टेशन पहुंचा गया.अंबाला में उन्हें एक कार्यस्थल पर काम पर लगाया गया. जहां 10 दिन काम करने के बाद उन्हें घर की याद सताने लगी और वह घर आने के लिए वहां से भाग निकली.अंबाला स्टेशन से पाकुड़ आने वाली ट्रेन के बजाय उन्होंने गलती से दूसरी ट्रेन पकड़ लिए और मुंबई पहुंच गए.

मुंबई पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने किया रेस्क्यू

मुंबई पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया. इस दौरान मुंबई पुलिस ने इन लड़कियों का लगभग तीन माह तक सत्यापन किया इसके बाद मुंबई पुलिस ने गुरुवार को इन लड़कियों को पाकुड़ लाया. जहां बाल कल्याण समिति ( CWC) को सौंप दिया. CWC के सदस्यों ने बताया कि लड़कियों के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है,और उनकी काउंसलिंग की जा रही है. अभिभावकों के आने के बाद लड़कियों को उन्हें सौंप दिया जाएगा.

ALSO READ : पलामू : पति नहीं, प्रेमी के साथ रहना चाहती है विवाहिता! कथित अपहरण केस में आया नया मोड़

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *