Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण

Palamu : नीलांबर-पीतांबरपुर के प्रखंड के कोटखास, नौडीहा एवं डबरा पंचायत के किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया गया. यह...

Distribution of Arhar seeds

Palamu : नीलांबर-पीतांबरपुर के प्रखंड के कोटखास, नौडीहा एवं डबरा पंचायत के किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया गया. यह वितरण कार्यक्रम कृषि विभाग की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया.

प्रमाणित बीज से बढ़ेगा उत्पादन, किसानों की आय होगी दोगुनी

इस अवसर पर कृषि तकनीकी प्रबंधक (ATM) अनिल कुमार ने किसानों को प्रमाणित अरहर बीज उपलब्ध कराया. उन्होंने किसानों को समय पर बुआई, उन्नत खेती की तकनीक, बीज उपचार तथा फसल की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रमाणित बीज के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होती है और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है. बीज प्राप्त करने वाले किसानों ने सरकार एवं कृषि विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर बीज मिलने से उन्हें खेती करने में सुविधा होगी. कृषि विभाग ने किसानों से उन्नत तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन लेने की अपील की.

Also Read : गिरिडीह का आधुनिक आधार सेवा केंद्र बना लोगों की पहली पसंद, रोज 300 से अधिक नागरिक उठा रहे लाभ

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *