Click Here
Click Here
Click Here

रांची: झिरी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने देखा बायोगैस प्लांट, बोले- समय पर पूरा हो काम

Ranchi: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज रांची के झिरी पहुंचकर बायोगैस प्लांट और पुराने कचरे के...

केंद्रीय राज्य मंत्री ने देखा बायोगैस
केंद्रीय राज्य मंत्री ने देखा बायोगैस प्लांट

Ranchi: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज रांची के झिरी पहुंचकर बायोगैस प्लांट और पुराने कचरे के निस्तारण के काम का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया.

बायोगैस प्लांट का निरीक्षण

तोखन साहू ने सबसे पहले झिरी में बने बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने देखा कि गीले और जैविक कचरे से किस तरह गैस बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं शहर को साफ रखने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा तैयार करने में भी मदद करेंगी. इसके बाद उन्होंने झिरी डंपिंग यार्ड में कई वर्षों से जमा पुराने कचरे को वैज्ञानिक तरीके से हटाने के काम का भी जायजा लिया. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नई तकनीक की मदद से पुराने कचरे का निस्तारण किया जा रहा है, ताकि जमीन और आसपास का वातावरण साफ हो सके.

cabienet ministar

कचरे की समस्या कम होगी

निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शहर के लिए अच्छी पहल है. इससे कचरे की समस्या कम होगी, प्रदूषण घटेगा और लोगों को साफ-सुथरा माहौल मिलेगा. उन्होंने अधिकारियों और काम कर रही एजेंसी को निर्देश दिया कि दोनों परियोजनाओं का काम तय समय के भीतर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को जल्द इसका लाभ मिल सके.इस दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त, परियोजना से जुड़े अधिकारी, गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी और कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

AlsoRead:झारखंड में निवेश की नई उड़ान, स्पीड और कमिटमेंट देख दिग्गज कंपनियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *