Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवा ऊर्जा का उत्सव,डोमचांच में ABVP की भव्य मैराथन दौड़

Koderma: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर डोमचांच इकाई द्वारा “युवा ऊर्जा...

Koderma
ABVP की 5 किमी मैराथन में उमड़ा जोश

Koderma: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर डोमचांच इकाई द्वारा “युवा ऊर्जा मैराथन – 5 KM (बॉयज एवं गर्ल्स)” का भव्य आयोजन किया गया. यह मैराथन श्रीराम चौक, डोमचांच से प्रारंभ होकर हाई स्कूल ग्राउंड, डोमचांच तक आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र रखे गए थे. प्रथम पुरस्कार ₹1500, द्वितीय पुरस्कार ₹1100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹650 बालक एवं बालिका वर्ग दोनों के लिए निर्धारित किए गए.

बालक वर्ग के विजेता

– प्रथम: पप्पू कुमार
– द्वितीय: शुभम कुमार
– तृतीय: अंकित कुमार

बालिका वर्ग के विजेता

– प्रथम: निशा कुमारी
– द्वितीय: अंजलि कुमारी
– तृतीय: कोमल कुमारी

“जागरूक युवा ही विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं”

इस अवसर पर जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि “विद्यार्थी और युवा ही देश का भविष्य हैं. युवाओं को खेल, शिक्षा, समाज सेवा, रोजगार एवं नवाचार जैसे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर और मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करती रही है.”नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “युवाओं को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए. मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए अपने व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के विकास पर ध्यान देना चाहिए. सशक्त और जागरूक युवा ही विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं.”

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़ीहारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, सीआई डोमचांच सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश साव, योगाचार्य रामपुकार, ऋषि राज, राजेंद्र राज, डोमचांच इकाई उपाध्यक्ष रोशन मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितेश मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंचल कुमारी, प्रभात कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक मेहता, खेल मंत्री सरोज कुमार, भोला कुमार, सूरज कुमार, सूरज मेहता, आंसू सिंह, मनीष कुमार, मंटू सिंह, आकाश चंद्रवंशी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ किया गया.

ALSO READ: रामगढ़: SP ने किया पुलिस सभा का आयोजन, कर्मियों की समस्याओं के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *