Ranchi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर छात्रों के समर्थन में अभियान चला रही है. इसी कड़ी में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 12 जुलाई को रांची में 5 किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया जाएगा.
छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को मजबूती से उठाया जा सके
मैराथन की शुरुआत मोराबादी स्थित बापू वाटिका से होगी. इसमें छात्र-छात्राओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे. दौड़ का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता की मांग उठाना और छात्रों की आवाज को मजबूती देना बताया गया है. कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया कुमार मुख्य रूप से शामिल होंगे. इसके अलावा राज्य सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने दी. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक से देशभर के छात्रों का भरोसा टूटा है. इसी वजह से कांग्रेस ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रही है, ताकि छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को मजबूती से उठाया जा सके.

AlsoRead:रांची: जमीन घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी की 85 करोड़ की संपत्ति जब्त


