Click Here
Click Here
Click Here

पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त: SP

Ramgarh: लंबित मामले का निष्पादन और अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने का एसपी ने निर्देश दिया है. गुरुवार को एसपी ऑफिस...

पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त: SP

Ramgarh: लंबित मामले का निष्पादन और अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने का एसपी ने निर्देश दिया है. गुरुवार को एसपी ऑफिस में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी मुकेश लुनायत ने यह बातें डीएसपी और थाना प्रभारी को कहीं. इसके बाद एसपी ने जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा किए एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

त्वरित कार्रवाई और समय-सीमा तय

  • – बैठक में एसपी ने विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए सख्त समय-सीमा निर्धारित की है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि बलात्कार और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की जांच और निष्पादन 60 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करें.
  • – इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (डायल 112) पर मिलने वाली शिकायतों पर पुलिस को 10 मिनट के भीतर रिस्पॉन्ड करने का आदेश दिया गया है.
  • – आम जनता की सुविधा के लिए पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पांच दिनों के अंदर पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है.

लंबित मामलों की समीक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान

एसपी ने पिछले दो, तीन और पांच वर्षों से लंबित पड़े मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित कांडों के कारणों की अलग-अलग सूची बनाई जाए और उनका तेजी से निष्पादन हो. जून माह की तुलना में जुलाई माह में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जाए. अनुसंधान में पारदर्शिता और सटीकता लाने के लिए सीसीटीएनएस और गांडीव और सुदर्शन जैसे आधुनिक एप्लिकेशनों का उपयोग करने पर जोर दिया गया. इसके अलावा सात वर्ष से अधिक की सजा वाले गंभीर मामलों में फोरेंसिक टीम द्वारा तुरंत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए.

संगठित अपराध और छिनतई पर कड़ा प्रहार

रामगढ़ पुलिस अब अपराधियों और संगठित गिरोहों पर चौतरफा शिकंजा कसने की तैयारी में है. जेल से बाहर आए अपराधियों और दागियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और उनकी वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी. गैर-तामिला वारंट, स्थाई वारंट और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. हाल के दिनों में हुई चेन, मोबाइल और पर्स छिनतई की घटनाओं की समीक्षा की गई और ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

अवैध खनन और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान

जिले में अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है. रामगढ़ जिले में अवैध खनन को रोकने और अवैध शराब के माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं.

ALSO READ : NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 12 जुलाई को रांची में होगी 5 किमी मैराथन

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *