Chakradharpur: नकटी पंचायत के ग्राम तेन्दा में झारखंड सरकार के सौजन्य से अनुदान पर चयनित 30 किसानों के बीच मूंग बीज एवं राहड़ दाल बीज का वितरण किया गया. बीज का वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई द्वारा किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां के किसानों को झारखंड सरकार खेती करने के लिए बीज एवं हर सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि मूंग दाल एवं राहड़ दाल के फसल में किसी भी तरह की कोई कठिनाई है तो आकार जानकारी ले सकते हैं. उसे हर तरह की जानकारी नि:शुल्क दी जाएगी, जिससे यहां के किसान खेती बेहतर ढंग से कर सके.
फसल पैदा कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि मूंग दाल और राहड़ दाल फसल पैदा करने की यहां अपार संभावना है. यहां के किसान मूंग दाल एवं राहड़ दाल की फसल पैदा कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं. उन्हें आमदनी के साथ-साथ अपने घर में भी उपयोग करने की दाल प्राप्त होगी. बीज वितरण के तत्पश्चात नकटी पंचायत के विभिन्न गांव में क्षेत्र भ्रमण कर विधायक प्रतिनिधि ने किसानों को खेती करने के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों, दोडाय जोंकों, कृषक मित्र एवं काफी संख्या में कृषक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू: धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे पलामू DC, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश


