Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में शराब पार्टी के दौरान विवाद, हिस्ट्रीशीटर गोल्डन ने अपने ही साथी को मारी गोली

Saraikela: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गोलीबारी का मामला सामने आया है. यहां तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के पास शराब पीने...

firing
सांकेतिक तस्वीर

Saraikela: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गोलीबारी का मामला सामने आया है. यहां तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के पास शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. इस वारदात में एक युवक के पैर में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गोल्डन मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, आपराधिक घटनाओं में संलिप्त और तीन बार जेल जा चुका क्षेत्र का शातिर अपराधी ‘गोल्डन’ अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी बीच किसी पुरानी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर गोल्डन ने कट्टा निकाला और अपने ही साथी पर फायरिंग कर दी. गोली सीधे युवक के पैर में जा लगी और वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गोल्डन मौके से फरार हो गया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है. मामले पर कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गोली युवक के पैर में लगी है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: SIR-2026 अभियान की जांच, DC ने BLO और अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *