Click Here
Click Here
Click Here

रांची: लापुंग में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 65 अभ्यर्थियों को मिला लर्निंग लाइसेंस

Ranchi: झारखंड सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, रांची के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत...

Lapung
ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित

Ranchi: झारखंड सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, रांची के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को लापुंग प्रखंड के हुल्सू एवं माहुगांव पंचायत में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 65 अभ्यर्थी लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में सफल रहे और उन्हें लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया. वहीं 27 अभ्यर्थी टेस्ट में असफल रहे, जबकि 43 आवेदकों का स्लॉट निर्धारित नहीं हो सका.

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी 

शिविर के दौरान उपस्थित सभी आवेदकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने सुरक्षित वाहन संचालन, ट्रैफिक नियमों के पालन और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर जागरूक करते हुए कहा, कि ऐसे पंचायत स्तरीय शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है.

यह भी पढ़ें: धनबाद में सफाई व्यवस्था के लिए हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय QRT रहेगी तैयार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *