Ranchi: आजसू पार्टी का दो दिवसीय युवा अधिवेशन 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में होने वाला है. इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए. बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर युवाओं की भागीदारी, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियान और अलग-अलग समितियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई.
झारखंड को आगे बढ़ाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड को आगे बढ़ाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है. युवा सिर्फ भविष्य नहीं, बल्कि आज की सबसे बड़ी ताकत हैं. अगर युवा एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर काम करें, तो राज्य में विकास, बेहतर शासन और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी.

उन्होंने युवाओं से अपील की, कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठाएं और सकारात्मक राजनीति के जरिए झारखंड के बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी निभाएं.
युवा अधिवेशन युवाओं के विचार, संकल्प और नेतृत्व को नई दिशा देने का मंच
सुदेश महतो ने कहा कि यह युवा अधिवेशन सिर्फ संगठन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि झारखंड के युवाओं के विचार, संकल्प और नेतृत्व को नई दिशा देने का मंच बनेगा. बैठक में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, युवा संयोजक टिकैत महतो, छात्र आजसू अध्यक्ष ओम वर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: बोकारो: गोमिया में SIR अभियान के दौरान हंगामा, विवाद के बाद महिला BLO हुई बेहोश


