Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: डीवीसी एचओपी से मिले सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विस्थापितों के हित में रखी मांगें

बेरमो: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट का दौरा कर डीवीसी के एचओपी सुशील...

Bokaro
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने डीवीसी एचओपी से की वार्ता

बेरमो: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट का दौरा कर डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता की. बैठक की शुरुआत में एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने सांसद का शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया. वार्ता के दौरान सांसद ने डीवीसी प्रबंधन के समक्ष स्थानीय विस्थापितों और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने विस्थापितों के लिए पेप कार्ड जारी करने, नया बस्ती के विस्थापितों की जमीनों का जल्द म्यूटेशन कराने और विस्थापितों की नई सूची व पैनल तैयार करने की मांग रखी.

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर पहल करने की मांग

सांसद ने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी डीवीसी प्रबंधन से पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों के बच्चों को स्कूल फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए और डीवीसी अस्पताल में विस्थापित परिवारों को बेहतर और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने पर्यावरण और सुरक्षा के मुद्दे पर ऐश पोंड से चलने वाले हाईवा वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग को तत्काल रोकने की मांग की.इसके अलावा नए पावर प्लांट निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने और डीवीसी क्षेत्र के सभी निवासियों को प्रतिमाह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग भी रखी. डीवीसी एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने सांसद की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया. इस दौरान सांसद के साथ दीपक महतो, जितेंद्र यादव, सचिन महतो, जिला अध्यक्ष कमलेश महतो, मंजूर आलम, मोनू कुमार, सागर तुरी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

ALSO READ : डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, घर-घर चलाया जाएगा जांच अभियान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *