Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्वस्थ जीवन को बताया मानव जीवन का मूल आधार

Bokaro: सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दुग्धा में “आज के परिप्रेक्ष्य में मानव स्वास्थ्य :...

Bokaro
शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी

Bokaro: सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दुग्धा में “आज के परिप्रेक्ष्य में मानव स्वास्थ्य : चुनौतियां, समाधान एवं संभावनाएं” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) विजय प्रताप सिंह, एमडी, प्राचार्य एवं अधिष्ठाता (डीन), अर्पित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, राजकोट (गुजरात) तथा पूर्व निदेशक, आरोग्यधाम, जेआरडी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड योगा साइंसेज, चित्रकूट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव सह निदेशक शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने की.संगोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया.

स्वस्थ जीवन ही मानव जीवन का मूल आधार है

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) विजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही मानव जीवन का मूल आधार है. उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि “आत्मरक्षा परमोधर्म” अर्थात अपनी रक्षा करना ही मनुष्य का सर्वोच्च धर्म है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आजीवन स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है. डॉ. सिंह ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रही है. रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से फल, सब्जियों और अनाज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. उन्होंने खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट को भी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बताया. उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए आम जनमानस से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सहभागी बनने का आह्वान किया.

ALSO READ: बोकारो: बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय में राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *