Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में ब्लास्टिंग से दहला गांव: घरों और खेतों में गिरे बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

Palamu: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव में स्थित इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई ब्लास्टिंग...

blasting
Village in Palamu shaken by blasting

Palamu: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव में स्थित इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई ब्लास्टिंग के बाद भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई.  बता दें, विस्फोट इतना तेज था कि बड़े-बड़े पत्थर उड़कर ग्रामीणों के घरों के साथ-साथ आंगनों, खेतों और मकानों के समीप आ गिरे. जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

महीने में करीब चार बार ब्लास्टिंग: ग्रामीण

ग्रामीणों के मुताबिक इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस में महीने में करीब चार बार ब्लास्टिंग की जाती है. लेकिन इस बार का विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि लोगों की रूह कांप गई. उनका आरोप है कि ब्लास्टिंग से पहले कोई सायरन भी नहीं बजाया गया, जिससे ग्रामीणों को सतर्क होने का अवसर नहीं मिला.

जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि उड़कर आए बड़े पत्थर किसी मकान की छत या किसी व्यक्ति पर गिर जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों ने घरों और खेतों में गिरे पत्थरों को दिखाते हुए कहा कि हर ब्लास्टिंग के समय वे भय के साये में जीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर माइंस बंद कराने कि मांग कि है उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

ALSO READ: चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *