Click Here
Click Here
Click Here

JLKM ने सरायकेला-खरसावां जिला समिति का किया पुनर्गठन, दीपक महतो फिर बने जिलाध्यक्ष 

Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां...

Deepak Mahto
JLKM ने सरायकेला-खरसावां जिला समिति का किया पुनर्गठन, दीपक महतो फिर बने जिलाध्यक्ष 

Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है. पार्टी की केंद्रीय टीम द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के अनुमोदन के बाद जारी सूची में दीपक महतो को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के इस निर्णय को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, संघर्षशील कार्यशैली और नेतृत्व पर केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है.

जानकारी दें, यह जिम्मेदारी पार्टी  के गठन के समय भी दीपक महतो दी गई थी. इसके अलावा उन्होंने भाषा-खतियान आंदोलन के समय भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे और आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया. JLKM के के बाद उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने के साथ नए-नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने,  विभिन्न ब्लॉक एवं पंचायतों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने साथ आम जनता के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया. इन्हीं सब क्षमताओं और समर्पण को देखते ध्यान रखते हुए पार्टी उनपर फिर भरोसा जताया है.

जमीनी एवं लोकप्रिय नेता के रूप में एक अलग पहचान बनाई

बता दें, दीपक महतो सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र रगामांटीया गांव के निवासी हैं. वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और आज भी कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर कार्यकर्ताओं के बीच एक जमीनी एवं लोकप्रिय नेता के रूप में एक अलग पहचान बनाई है. वे लंबे समय से किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं.

पार्टी द्वारा घोषित नई जिला कार्यकारिणी में आदित्य कुमार को नगर अध्यक्ष, रोहित कुमार प्रधान को कोषाध्यक्ष तथा रूपेश वर्मा, विष्णुपद महतो, कृष्ण कुम्हार, कमलेश महतो और सरोज कुमार महतो को महासचिव बनाया गया है. वहीं हेमंत कुमार महतो, प्राणेश्वर प्रसाद, भरत महतो, विश्वनाथ कुमार, प्रेम चंद महतो, पूर्ण शशि महतो, पारसनाथ महतो, नरेन्द्र प्रसाद, राजीव कुमार और अर्जुन महतो को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. माधव महतो को जिला प्रवक्ता तथा राजेश कुमार, प्रकाश कुमार महतो और गोपाल महतो को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी देकर संगठन को और व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया है.

पार्टी की नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी 

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीति, सिद्धांत और जनहित के मुद्दों के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया है. साथ ही कहा गया कि आगामी दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं, महिलाओं और किसानों को जोड़ने तथा झारखंडी अस्मिता, भाषा-खतियान, स्थानीय अधिकार और जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा. नई जिला समिति के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी नेताओं और समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि दीपक महतो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिला संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा तथा पार्टी की विचारधारा और जनआंदोलनों को गांव-गांव तक पहुंचाकर आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगा.

ALSO READ: EXCLUSIVE: झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: सात जिले में 11 पिकेट पूरी तरह खाली, पैतृक वाहिनियों में लौटेंगे सैकड़ों जवान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *