Click Here
Click Here
Click Here

बंद कमरे में मिला नवविवाहिता का सड़ा-गला शव, पति फरार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के सोसोपी गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे से...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के सोसोपी गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे से करीब तीन दिन पुराना शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना के बाद से मृतका का पति फरार है. मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एक वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह

मृतका की पहचान लक्ष्मी सिरका के रूप में हुई है. बताया गया कि बचपन में माता-पिता के निधन के बाद उनका पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया था. लगभग एक वर्ष पूर्व उन्होंने सोसोपी गांव निवासी सोमा बारजो से प्रेम विवाह किया था और दोनों गांव में साथ रह रहे थे.

मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका के चाचा लादुरा सिरका ने आरोप लगाया कि सोमा बारजो ने लक्ष्मी की हत्या कर शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया. गुरुवार को जब मायके पक्ष के लोग लक्ष्मी से मिलने पहुंचे, तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला. कमरे की जांच करने पर अंदर से लक्ष्मी का शव बरामद हुआ.

Also Read: News Wave Special: अफसर अब नहीं कह पाएंगे कि जानवर खा गए पेड़, कागजों पर लहलहाते पेड़ों का होगा पर्दाफाश, पाई-पाई का हिसाब लेगी तीसरी आंख, इंच टेप से नापी जाएगी पेड़ों की सेहत

अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाकर पुलिस ने शव लिया कब्जे में

घटना के दौरान यह भी सामने आया कि पुलिस को सूचना मिलने से पहले गांव के कुछ लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में गड्ढा खोद रहे थे. सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

नोवामुंडी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है तथा काफी हद तक सड़-गल चुका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है तथा फरार पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *