Click Here
Click Here
Click Here

राजधानी रांची में अपराध के ग्राफ में आई गिरावट: पुलिस की मुस्तैदी का दिखने लगा असर, महिला अपराध में 50% की कमी, हत्या दुष्कर्म समेत अन्य घटनाओं में आई कमी

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध की ग्राफ की गिरावट आई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के रिपोर्ट का जब विश्लेषण किया...

पुलिस की मुस्तैदी का दिखने लगा असर, महिला अपराध में 50% की कमी, हत्या दुष्कर्म समेत अन्य घटनाओं में आई कमी

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध की ग्राफ की गिरावट आई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के रिपोर्ट का जब विश्लेषण किया गया तो पता चला कि रांची में हत्या, लूट, दुष्कर्म समेत कई अपराधिक घटनाओं में कमी आई हैं. पिछले 18 महीनों के तुलनात्मक आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि शहर में कुल अपराध दर में गिरावट दर्ज की जा रही है. छह-छह महीनों के अपराधिक रिपोर्ट के अनुसार, कई गंभीर अपराधों के मामलों में पहले के मुकाबले कमी आई है.

कुल अपराधों में आई बड़ी कमी

रांची जिले में एक जनवरी 2025 से 30 जून 2025 के बीच कुल 1495 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. इसके बाद के अगले छह महीनों (एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025) में यह आंकड़ा थोड़ा बढ़कर 1525 हो गया था, लेकिन,इस वर्ष (एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026) के शुरुआती छह महीनों में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है और कुल दर्ज मामलों की संख्या घटकर 233 रह गई है.महिला सुरक्षा के मोर्चे पर यह एक अच्छी खबर है छेड़खानी के मामलों में करीब 50 प्रतिशत तक की कमी आई है.

जानिए किस अपराध में कितनी आई कमी

छिनतई की घटनाएं

  • – एक जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक 103 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 91 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक 64 मामले दर्ज हुए.

चोरी की घटनाएं

  • – एक जनवरी 25 से 30 जून 2025 तक 295 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 299 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक 242 मामले दर्ज हुए.

गृहभेदन की घटनाएं

  • – एक जनवरी 2025 से 30 जून 25 तक 221 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 202 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक 176 मामले दर्ज हुए.

वाहन चोरी की घटनाएं

  • – एक जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक 610 मामले दर्ज हुए
  • – एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 719 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक 546 मामले दर्ज हुए.

छेड़खानी की घटनाएं

  • – एक जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक 63 मामले दर्ज है.
  • – एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 44 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक 34 मामले दर्ज हुए

बलात्कार की घटनाएं

  • – एक जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक 127 मामले मामले दर्ज हुए.
  • – एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 108 मामले दर्ज हुए
  • – एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक 105 मामले दर्ज हुए.

हत्या की घटनाएं

  • – एक जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक 76 मामले दर्ज हुए.
  • – एक जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 62 मामले दर्ज हुए
  • – एक जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक 66 मामले दर्ज हुए है.

ALSO READ : चाईबासा : एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र की महिला समिति का पुनर्गठन, नीतू साहू चौथी बार बनीं अध्यक्ष

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *