मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की अनुपम मिसाल.

पलामू: मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच आज गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली. मोहम्मद...

पलामू: मेदिनीनगर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों के बीच आज गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली. मोहम्मद कलाम के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने श्री महावीर नवयुवक दल (जनरल) के अध्यक्ष मंगल सिंह सहित पूरी जनरल कमेटी के सदस्यों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि रामनवमी का पर्व मेदिनीनगर की सांस्कृतिक पहचान है, जो हर वर्ष पूरे शहर को एक सूत्र में बांधने का काम करता है. उन्होंने सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया.

जवाब में अध्यक्ष मंगल सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेदिनीनगर की असली ताकत यहां का आपसी प्रेम और सौहार्द है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी समुदायों के सहयोग से ही रामनवमी महोत्सव हर वर्ष शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न होता है.

कार्यक्रम के दौरान अरशद अहमद (सन्नू), मो. जलालउद्दीन अंसारी, गुलाम मखसूद और अन्य साथियों ने श्री महावीर नवयुवक दल के कोषाध्यक्ष किशोर सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, विजय चंद्रवंशी सहित अन्य सदस्यों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया

इस दौरान दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भविष्य में भी इसी तरह एकता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *