Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में तैनात पुलिस पदाधिकारी की मौत, एसोसिएशन ने जताया शोक

Lohardga: जिले में पदस्थापित और मूल रूप से पुरानी साहिबगंज के रहने वाले एएसआई मनोज गोंड का गुरुवार को बीमारी के कारण...

लिस पदाधिकारी की मौत

Lohardga: जिले में पदस्थापित और मूल रूप से पुरानी साहिबगंज के रहने वाले एएसआई मनोज गोंड का गुरुवार को बीमारी के कारण निधन हो गया. वह पिछले काफी समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर कोलकाता से सीधे साहिबगंज लाया गया, जहां पुलिस लाइन के जवानों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी. इसके बाद मुक्तेश्वर घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

लंबे समय से चल रहा था इलाज

मनोज गोंड के भतीजे अभिषेक आनंद ने बताया कि उनके लीवर में गंभीर समस्या थी, जिसका इलाज पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था. करीब 10-15 दिन पहले अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया था. वहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वह वापस लौट आए थे. ठीक होने के बाद उन्होंने अपनी ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली थी, लेकिन दो-तीन दिन पूर्व अचानक दोबारा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें फिर से कोलकाता ले जाना पड़ा, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस एसोसिएशन ने जताया शोक, दी गई अंतिम सलामी

शुक्रवार की सुबह जैसे ही उनका शव कोलकाता से साहिबगंज आया पुलिस महकमे और स्थानीय इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. इस दुखद मौके पर पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर विदाई दी. अंतिम यात्रा में जिला पुलिस एसोसिएशन और मेंस एसोसिएशन के कई पदाधिकारी शामिल हुए.

ALSO READ : पलामू : 5G तो दूर, 4G भी नहीं! पेड़ों पर चढ़कर नेटवर्क ढूंढ रहे ग्रामीण, BSNL टावर बना शोपीस

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *