Palamu : जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामातू गांव में शुक्रवार को कुएं में कूदकर जान दे दी. सूचना मिलने पर पिपराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया गया.
पति का संबंध कहीं और होने के कारण पत्नी ने दी जान
मृतका की पहचान सहेंद्र मांझी की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व चतरा जिले के कुटिल गांव में हुई थी. उनका आरोप है कि आरती के पति का पहले से ही किसी अन्य युवती से संबंध था. इसी कारण वह आरती से मेलजोल नहीं रखता था. परिजनों के अनुसार शादी के बाद आरती अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी. परिजनों का कहना है कि आरती ने घर के बगल स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. पिपराटांड़ थाना प्रभारी नीलेश कुमार पुलिस ने बताया कि मामले में मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया गया है.

Also Read : बांस उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, महिलाओं और युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते


