Ranchi: झारखंड में बांस आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है. इसी उद्देश्य से आज रांची स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS) में Bamboo Ecosystem Conclave 2026 का आयोजन किया गया.
नए बाजार तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि बांस सिर्फ एक प्राकृतिक संसाधन नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है. उन्होंने कहा कि सही नीति,आधुनिक तकनीक, निवेश और बेहतर बाजार मिलने पर झारखंड बांस आधारित उद्योगों का बड़ा केंद्र बन सकता है. कार्यक्रम में बांस आधारित औद्योगिक नीति, ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों (SHG) को मजबूत बनाने, निवेश बढ़ाने और उत्पादों के लिए नए बाजार तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि गांवों में ही रोजगार के नए अवसर पैदा हों। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों की आय भी बढ़ेगी.उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बांस आधारित उद्योगों के जरिए हरित रोजगार को बढ़ावा देना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण को गति देना है.

AlsoRead:सरकार और पार्टी से नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी गाड़ी


