Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : अय्यप्पा स्कूल क्षेत्र में नाबालिग छात्रों के खिलाफ चला यातायात जांच अभियान, तीन बाइक जब्त

Bokaro : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात विभाग ने अय्यप्पा पब्लिक स्कूल परिसर...

Bokaro : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात विभाग ने अय्यप्पा पब्लिक स्कूल परिसर के बाहर विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नाबालिग छात्रों द्वारा बाइक चलाकर स्कूल आने के मामलों की जांच कर तीन बाइक जब्त की गई. जांच अभियान का नेतृत्व सिटी DSP राजीव रंजन एवं सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता ने किया. इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.

थोड़ी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे का कारण

सिटी DSP राजीव रंजन ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ उनकी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें. उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य मोटर वाहन चलाने को न दें. थोड़ी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है. अन्यथा 25 हजार रूपये जुर्माना वसूला जाएगा.

Also Read : हजारीबाग: कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में ग्रामीणों का हुंकार, लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *