Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: ‘शिक्षा बचाओ, कोडरमा बचाओ’ अभियान तेज, 16 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

Koderma: जिले के तमाम डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हटाकर सर J.C बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध किए जाने...

कोडरमा
'शिक्षा बचाओ, कोडरमा बचाओ' अभियान

Koderma: जिले के तमाम डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हटाकर सर J.C बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के निर्णय के विरोध में “शिक्षा बचाओ, कोडरमा बचाओ, छात्रों-नौजवानों का भविष्य बचाओ” अभियान के तहत 16 जुलाई को J.J कॉलेज प्रांगण में सर्वदलीय आम बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक का आयोजन J.J कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा की ओर से किया जा रहा है.

शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर होगी चर्चा

बैठक में कोडरमा जिले की शिक्षा व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ, उच्च शिक्षा तक पहुंच में आ रही कठिनाइयों तथा जिले के युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. समिति का कहना है कि यह बैठक आगे की रणनीति तय करने के लिए अहम साबित होगी.

‘विश्वविद्यालय बदलने का फैसला छात्रहित के खिलाफ’

संघर्ष समिति का मानना है कि कोडरमा जिले के डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हटाकर सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से जोड़ना छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और पूरे जिले के शैक्षणिक हितों के विपरीत है. समिति के अनुसार इस निर्णय से विद्यार्थियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, समय की बर्बादी होगी और आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और भविष्य पर पड़ेगा.

‘यह सिर्फ कॉलेज नहीं, पूरे जिले के भविष्य की लड़ाई’

जे.जे. कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश भारती और सचिव देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यह लड़ाई केवल एक कॉलेज या विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि कोडरमा जिले के हजारों छात्र-छात्राओं, नौजवानों और अभिभावकों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाले किसी भी निर्णय को कोडरमा की जनता स्वीकार नहीं करेगी.
ALSO READ: पाकुड़: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली बसों का किया गया निरीक्षण

सभी वर्गों से बैठक में शामिल होने की अपील

संघर्ष समिति ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और आम नागरिकों से 16 जुलाई को आयोजित सर्वदलीय बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, समिति का कहना है कि शिक्षा, छात्र सुरक्षा, अभिभावकों के आर्थिक हित और कोडरमा के भविष्य की इस निर्णायक लड़ाई को जनभागीदारी से ही मजबूत बनाया जा सकता है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *