Pakur: डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिले के विभिन्न गैर-सरकारी विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों का विशेष भौतिक निरीक्षण अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना, विद्यालय प्रबंधन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा परिवहन विभाग एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराना था. जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, आवश्यक दस्तावेजों की वैधता एवं अन्य निर्धारित मानकों का परीक्षण किया गया. सभी विद्यालय प्रबंधन को स्कूली वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूर्णतः सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से दुरुस्त रखें का निर्देश दिया गया.
AlsoRead:पाकुड़ के स्कूल हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, पानी टंकी के पास फंदे से लटका मिला शव



