Bokaro: बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई. विधायक श्वेता सिंह ने खड़गे को पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की.
संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा
विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि खड़गे के अनुभवी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निरंतर सशक्त हो रही है. देशहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूती से आगे बढ़ा रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा. यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प को दोहराया गया.

ALSO READ: बोकारोः मौत के बाद भी बेदखली आदेश! प्रशासनिक प्रक्रिया पर उठे सवाल


