Chaibasa: अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम विक्रमपुर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही SIR विषय पर भी विचार-विमर्श करते हुए समाज के लोगों से जागरूक एवं संगठित रहने का आह्वान किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम विक्रमपुर में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी समाज की ग्राम समिति का गठन करना था. सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ममता नायक को अध्यक्ष, रंजीता नायक को उपाध्यक्ष, उत्कलिका नायक को सचिव तथा आरती सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर समाज की सक्रिय सदस्य संतोषी नायक, सरिता नायक, सुमित्रा नायक, रश्मिता नायक, पूनम नायक एवं मंजू नायक सहित अनेक महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में प्रदेश महासचिव लक्ष्मण नायक, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश नायक, रजनी नायक, पूर्व मुखिया आरती सिंह तथा समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया. सभी वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, समाज के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: झारखंड को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, होटल-रिसॉर्ट से लेकर होमस्टे तक निवेश के लिए सरकार तैयार



