Bokaro: पेटरवार थाना क्षेत्र में हुई करीब 50 हजार की लूट का उद्भेदन करने को लेकर पुलिस द्वारा गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सुचना के आधार पर काण्ड़ का उद्भेदन शुक्रवार को कर दिया. घटना में संलिप्त अभियुक्त दिलिप तिवारी, ब्रजेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया. इन्होनें अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि ये दोनों पेटरवार थाना क्षेत्र अतंर्गत जाराटांड़ व्यापार मंडल भवन के सामने से 50000/ (पचास हजार रुपये) पैसा छिनतई किये थे. उपरोक्त गिरफ्तार दोनों ने स्वीकार किया कि इसी बुलेट मोटरसाईकिल से पेटरवार गेस्ट हाउस के आगे 49000/- रुपए को लुटने की घटना को अंजाम दिया. आवेदिका मंजू देवी, पति स्व० जगदीश महतो, पता- ग्राम कोनारबेड़ा थाना-पेटरवार जिला-बोकारो के द्वारा एक आवेदन समर्पित किया गया कि पेटरवार बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 50000/ (पचास हजार रुपये) पैसा निकालकर मोटरसाईकिल से घर जा रहे थे उसी क्रम पेटरवार अन्तर्गत ताराटांड़ व्यापार मंडल भवन के सामने सुनसान जगह में बुलेट मोटरसाईकिल सवार 2 व्यक्ति मेरा पैसा छिनतई कर भाग गया. उक्त समर्पित आवेदन के आधार पर पेटरवार थाना कांड़ सं0-114/26, 9 जुलाई को धारा-304(2) बी०एन०एस० दर्ज कर काण्ड के उद्भेदन हेतू वरीय पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट, बोकारो के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया.
गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम/पता व जब्त सामग्रियां
गिरफ्तार अभियुक्त में 38 वर्षीय दिलीप तिवारी, सा०-सहारजोरी तथा दूसरा 32 वर्षीय ब्रजेश कुमार शर्मा, सहारजोरी, दोनों बोकारो जिला के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बोकारो जिला का निवासी है. इनके पास से एक बुलेट मोटरसाईकिल जिसका रजि० न0-JH09BL-8183, तथा नगद 23000 रुपए बरामद हुए.

गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप तिवारी का अपराधिक इतिहास
दिलीप तिवारी के नाम पर पहले भी आपराधिक इतिहास का रिकार्ड रहा है. पेटरवार थाना कांड संख्या-97/26, 9 जून, चास थाना कांड संख्या-276/12,09 सितंबर.2012, सियालचोरी थाना कांड संख्या-59/13, दिनांक-17 अक्टूबर 2013, सेक्टर 4 थाना कांड संख्या-146/12, दिनांक-13 सितंबर 2012, चन्दनकियारी थाना कांड संख्या-161/22, 27 अगस्त 2022 तथा रघुनाथपुर थाना (पुरुलिया) थाना कांड संख्या-58/24, 29 मई 2024 दर्ज है.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
पु०अ०नि० राजू कुमार मुण्ड़ा, थाना प्रभारी पेटरवार, पु०अ०नि० भजनलाल महतो, थाना प्रभारी तेनुघाट ओ०पी०, पु०अ०नि० महावीर एक्का, पेटरवार थाना, पु०अ०नि० राजेश यादव, सी०सी०आर०, बोकारो, पु०अ०नि० रंजन सिंह, कसमार थाना,आरक्षी / 1214 अजय महतो पेटरवार थाना सभी जिला-बोकारो शामिल रहे.
AlsoRead:पाकुड़: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली बसों का किया गया निरीक्षण


