Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: जिले में नकली तेल का कारोबार बेनकाब, छापेमारी में बड़ा खुलासा

Palamu: जिले के लेस्लीगंज मुख्य बाजार स्थित एक किराना दुकान में कथित रूप से नकली मदर डेयरी धारा रिफाइंड ऑयल बेचने का...

पलामू
नकली तेल का कारोबार बेनकाब

Palamu:  जिले के लेस्लीगंज मुख्य बाजार स्थित एक किराना दुकान में कथित रूप से नकली मदर डेयरी धारा रिफाइंड ऑयल बेचने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर मदर डेयरी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और IP इन्वेस्टिगेशन और सर्विलांस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी विशाल दास ने लेस्लीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

कंपनी को सूचना मिली थी कि लेस्लीगंज बाजार स्थित मां लक्ष्मी किराना दुकान में मदर डेयरी धारा रिफाइंड ऑयल के नाम पर कथित नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन के लिए शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दुकान की जांच की गई.

जांच में भारी मात्रा में तेल बरामद

छापेमारी के दौरान दुकान से मदर डेयरी धारा रिफाइंड ऑयल के नाम से पैक किए गए तेल के कई पैकेट बरामद किए गए. इनमें 500 ML के 22 पेटी (528 पाउच) और 1L के 10 पेटी (120 पाउच) शामिल हैं. कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार जांच में बरामद तेल नकली पाया गया है.

ALSO READ: पश्चिमी सिंहभूम: ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर, 17 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर

सामान जब्त, कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने जांच के दौरान बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है.वहीं दुकान संचालक अरविंद लाल के खिलाफ नकली सामान बेचने, ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई की मांग की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *