Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: DC कार्यालय में आयोजित किया गया जनता दरबार, नागरिकों की सुनीं गई समस्याएं

Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में DC उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की...

Koderma
DC कार्यालय में आयोजित किया गया जनता दरबार

Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में DC उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन और ज्ञापन सौंपे.

जमीन विवाद से लेकर पेंशन और राशन कार्ड तक की शिकायतें पहुंचीं

जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं सहित कई जनहित से जुड़े मामलों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई, लोगों ने प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

ALSO READ: बोकारो: STP से बह रहे गंदे पानी ने बढ़ाई परेशानी, स्कूली बच्चों और कॉलोनीवासियों का जीना हुआ मुहाल


अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश

DC उत्कर्ष गुप्ता ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *