Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में पूर्ण शराबबंदी और गुटखा बैन की मांग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया पत्र

Ranchi: झारखंड में शराब और गुटखा पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. झारखंड प्रांतीय...

A letter has been sent to Chief Minister Hemant Soren demanding a complete liquor ban and gutkha ban in Jharkhand.

Ranchi: झारखंड में शराब और गुटखा पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने और गुटखा समेत सभी हानिकारक तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण और सेवन पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है. सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि शराब और गुटखे की लत की वजह से कई परिवार आर्थिक तंगी, घरेलू कलह और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं. इसके साथ ही सड़क हादसों, अपराध और गंभीर बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है. उनका कहना है कि अगर सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाती है तो इससे लाखों परिवारों का जीवन बेहतर होगा और राज्य में लोगों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा. पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का भी जिक्र किया गया है. सम्मेलन ने कहा है कि शिबू सोरेन ने हमेशा नशामुक्त समाज की बात की और लोगों को इसके लिए जागरूक किया. ऐसे में यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में पूर्ण शराबबंदी और गुटखा प्रतिबंध लागू होता है, तो यह उनके पिता के सपने को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी.

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का दो टूक: अक्षमता बर्दाश्त नहीं, अब हर विभाग को होना होगा जवाबदेह, राजस्व की स्थिति है चिंताजनक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *