Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर RPF की कार्रवाई 

Chaibasa: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों...

Railway Station
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर RPF की कार्रवाई 

Chaibasa: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए एक ऑटो और एक टोटो को जब्त किया गया. यह कार्रवाई स्टेशन परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई.

RPF अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की

RPF अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें तथा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से बचें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा. RPF ने कहा कि स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

ALSO READ: हजारीबाग : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप 

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *