Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग बना जानलेवा, सड़क में बने गड्ढे हादसे को दे रहे निमंत्रण

Palamu : पांकी-बालूमाथ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. कारीमाटी के समीप सड़क की स्थिति इतनी...

पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग

Palamu : पांकी-बालूमाथ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. कारीमाटी के समीप सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि यह अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है. बारिश के मौसम में सड़क पर बने गहरे गड्ढे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है. सड़क पर जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सफर किसी जानलेवा चुनौती से कम नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों में पानी भरे होने के कारण कई वाहन चालक अपना संतुलन खोकर गिर चुके है. वहीं, रात के अंधेरे में इन गड्ढों का पता नहीं चलने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. यह मार्ग न केवल पांकी और बालूमाथ को जोड़ता है, बल्कि रांची और हजारीबाग के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. प्रतिदिन इस रास्ते से सैकड़ों यात्री बसें, एंबुलेंस, मालवाहक वाहन और स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन होता है.

जनप्रतिनिधियों का है आना जाना

​ग्रामीणों का कहना है कि एक समय में यह इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता था. लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद यहां के लोगों को विकास की उम्मीद है. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का इस रास्ते से नियमित आना-जाना होता है. बावजूद इसके सड़क की मरम्मती को लेकर बरती जा रही उदासीनता प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही है.

लोगों ने की मरम्म्त की मांग

​लगातार खराब होती सड़क की स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से अविलंब मरम्मत की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. आम लोगों ने सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सड़क के कायाकल्प की पुरजोर मांग की है.

 

ALSO READ : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पटना से आए युवक ने दो बच्चों की मां से की शादी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *