Pakud: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वावधान में शनिवार को पीएमश्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा DLSA सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ.
छात्राओं को बताए गए मौलिक अधिकार और कानूनी सहायता के प्रावधान
कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने छात्राओं को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता, शिक्षा का अधिकार, कौशल विकास तथा कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर दिया गया जोर
संजीव कुमार मंडल ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासित जीवन अपनाने और जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर मेहनत करने और आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया.
ALSO READ: पाकुड़ : DC ने कहा – SIR प्रपत्र भरने के लिये नहीं देना है कोई शुल्क, अफवाहों पर ध्यान न दें
कानूनी विवादों से दूर रहने की अपील
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से कानून का सम्मान करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अनावश्यक कानूनी विवादों से दूर रहने की अपील की गई. उपस्थित छात्राओं ने कार्यक्रम में रुचि के साथ भाग लिया और कानून से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सवाल भी पूछे.


