Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: “मिशन सेवा” के तहत आरपीएफ ने घायल यात्री को पहुंचाया अस्पताल, हालत सामान्य

Koderam: आरपीएफ की तत्परता से शनिवार को एक घायल यात्री की जान बचाई गई. गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस...

मिशन सेवा" के तहत आरपीएफ ने घायल यात्री को पहुंचाया अस्पताल, हालत सामान्य
मिशन सेवा" के तहत आरपीएफ ने घायल यात्री को पहुंचाया अस्पताल, हालत सामान्य

Koderam: आरपीएफ की तत्परता से शनिवार को एक घायल यात्री की जान बचाई गई. गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा के दौरान एक यात्री का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. सूचना मिलते ही आरपीएफ जवानों ने कोडरमा – गया रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर उसे तुरंत अटेंड कर अस्पताल पहुंचाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 13:42 से 13:52 बजे तक ठहरी हुई थी. इसी दौरान हवलदार रवि रोशन कुमार, हवलदार विमल कुमार गुप्ता एवं ड्यूटीरत पोर्टर ने घायल यात्री को अटेंड किया. जांच में पाया गया कि एक यात्री का एक पैर चोटिल है.

मानवीय पहल की यात्रियों ने सराहना की

आरपीएफ जवानों और पोर्टर के सहयोग से घायल को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया. पूछताछ में घायल की पहचान संजय गोस्वामी उम्र 23 वर्ष, पिता मिठू गोस्वामी, निवासी पलिया लोहनी, थाना मिल्कीपुर, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. वह अपने चचेरे भाई आशुतोष सिंह के साथ भुवनेश्वर से प्रयागराज तक जनरल टिकट संख्या AYA 89912142 पर यात्रा कर रहे थे. संजय ने बताया कि परसाबाद स्टेशन के पास जनरल कोच के दरवाजे के पास बैठे समय उनका पैर प्लेटफार्म से टकरा गया, जिससे वह जख्मी हो गए. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति अब सामान्य है. उसका चचेरा भाई उसके साथ अस्पताल में मौजूद है. आरपीएफ की इस मानवीय पहल की यात्रियों ने सराहना की है.

AlsoRead:राम मंदिर दान घोटाला: कांग्रेस ने पूछा- ‘जब PM की देखरेख में बना ट्रस्ट, तो चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री, भगवान राम किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं’

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *