Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जगन्नाथपुर इलाके में युवक ने की आत्महत्या

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना के इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक का नाम सन्नी कच्छप...

जगन्नाथपुर इलाके में युवक ने की आत्महत्या
जगन्नाथपुर इलाके में युवक ने की आत्महत्या

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना के इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक का नाम सन्नी कच्छप है. मृतक सन्नी कच्छप सिंह मोड़ लटमा रोड स्थित एक मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है.

आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ 

बताया जाता है कि आज सन्नी कच्छप अपने कमरे में था. काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. जब परिजनों ने कमरे के भीतर देखा, तो सन्नी का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया. आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. ​पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इस मामले को लेकर परिवार वालों से पूछताछ की गई है लेकिन अब तक आत्महत्या के पीछे की सही जानकारी सामने नहीं आई है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

AlsoRead:रांची: ‘हर जिले को मिलेगा अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल’- डॉ. इरफान अंसारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *