Giridih: देवघर विधायक सुरेश पासवान के नेतृत्व में समिति शनिवार को गिरिडीह पहुंचे. नया परिसदन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, विधानसभा के अनागत प्रश्नों के निष्पादन और जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई.
जिला प्रशासन ने किया स्वागत
समिति के आगमन पर DC रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त (DDC) स्मृता कुमारी और नगर आयुक्त (Municipal Commissioner ) विजय सिंह बीरूआ ने अध्यक्ष और समिति के सदस्यों का स्वागत किया.

विकास योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त (DDC) स्मृता कुमारी ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयासरत है, साथ ही नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जा रहा है.
समय-सीमा में योजनाएं पूरी करने के निर्देश
समीक्षा के दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने सभी विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा विधानसभा के अनागत प्रश्नों का समयबद्ध और तथ्यपरक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया .उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया.
ALSO READ: जामताड़ा: मुख्यमंत्री सारथी योजना का असर, मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 8 युवाओं को मिला ऑफर लेटर
सभी विभागों को निर्देशों के अनुपालन का आदेश
उप विकास आयुक्त (DDC) स्मृता कुमारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को समिति के निर्देशों का 100% पालन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक के अंत में जिला प्रशासन ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.


