Jamtara: खेलो इंडिया के तहत अस्मिता वूमेन साइक्लिंग सिटी लीग जामताड़ा 2026 का आयोजन अंगूठिया मोड़ फतेहपुर-कुंडहित रोड में उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन थाना प्रभारी फतेहपुर अमर सिंह तापेय, सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्रशेखर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रभा देवी, पूर्व प्रमुख किरण बेसरा, मुखिया विभीषण मरांडी, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डी.डी. भंडारी, संत एंथोनी स्कूल जामताड़ा के डायरेक्टर डॉ. चंचल भंडारी, बीपीएम जेएसएलपीएस परीक्षित कर्मकार, मिशन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पवन मंडल, शोभा कुमारी, अरुण मंडल, मनोज कुमार, मुकेश मंडल और हेमंत महतो ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 160 महिला एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया.
विभिन्न वर्गों में इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
यूथ गर्ल्स वर्ग में सुहागी बास्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं सलेखा खातून द्वितीय तथा गायत्री बास्की तृतीय स्थान पर रहीं. सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में पलक कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. तनुश्री मंडल द्वितीय और निशा हांसदा तृतीय स्थान पर रहीं. जूनियर गर्ल्स वर्ग में नयनतारा मरांडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. आशा हेम्ब्रम द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि संजू सोरेन, रिया कुमारी एवं दीपिका हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सीनियर महिला वर्ग में नेहा टुडू प्रथम, लक्ष्मी सोरेन द्वितीय तथा पूनम कुमारी हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं मंतोषी सोरेन और रेशमा किस्कू ने चौथा स्थान प्राप्त किया. सुपर सीनियर एलिट ग्रुप में रबीना हेम्ब्रम ने प्रथम स्थान हासिल किया. बैजंती हांसदा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि अरुणा टुडू एवं आशा हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

ALSO READ: जामताड़ा: मुख्यमंत्री सारथी योजना का असर, मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 8 युवाओं को मिला ऑफर लेटर
विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी जामताड़ा तूफान पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को खेलों में उपलब्ध संभावनाओं और करियर के अवसरों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं. जामताड़ा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सलिल कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. आयोजन समिति की ओर से चुन्ना मंडल, सचिन पंडित, चंदन मंडल, अजय कपूर, महेश्वर मंडल, अर्जुन पंडित, उत्तम पंडित, सीताराम मंडल, शीतल रानी, पूजा मेहरिया, सपन राय, राहुल पंडित, करण राउत, स्वरूप दाँ, काकुली, सोनम, आशा हांसदा, बैजंती, चंपा, ज्योति, लक्ष्मी, देवयानी, विकास, अरुणा, सोनमुनी, शालू झा, मोहर्रम अंसारी, बबलू मंडल, उर्मिता एवं नित्यानंद पंडित सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.


