Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: चंचालिनी धाम जाने वाली सड़क अविलंब मरम्मती की जाए: रविन्द्र शांडिल्य

Koderma: डोमचांच प्रखंड के कानीकेंद से प्रसिद्ध चंचालिनी धाम मंदिर तक जाने वाली जर्जर हो चुकी पक्की सड़क की अविलंब मरम्मती की...

चंचालिनी धाम जाने वाली सड़क अविलंब मरम्मती की जाए: रविन्द्र शांडिल्य

Koderma: डोमचांच प्रखंड के कानीकेंद से प्रसिद्ध चंचालिनी धाम मंदिर तक जाने वाली जर्जर हो चुकी पक्की सड़क की अविलंब मरम्मती की मांग उत्कर्ष गुप्ता उपायुक्त से करते हुए रविंद्र शांडिल्य पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कोडरमा झामुमो ने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी-फूटी जगह और बरसात में कीचड़ की वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है.

धार्मिक आस्था पर असर

चंचल धाम क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है. सोमवार, मंगल, शनिवार और विशेष पर्वों पर यहां कोडरमा के अलावे अन्य राज्यों से हजारों हजार की संख्या में इस धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना व साक्षात मां भगवती की दर्शन हेतू भक्त प्रेमी श्रद्धालु पहुंचते हैं. लेकिन कनी केंद्र से मंदिर तक सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है. जिसे लेकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है जहां गड्ढों की वजह से कई बार वाहन पलटने और दुर्घटना की नौबत आ जाती है.

जल्द मरम्मत

उपायुक्त कोडरमा से मांग की है कि कानीकेंद से चंचल धाम तक की सड़क का जल्द से जल्द मरम्मत और चौड़ीकरण कराया जाए. आगे उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.

AlsoRead:भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल कूटनीतिक संबंध नहीं, बल्कि साझा यादों, दोस्ती, मूल्यों और आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित : पीएम मोदी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *