Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: बाल सांसदों के मन से दूर हुआ पुलिस का खौफ, थाना प्रभारी बोले– पुलिस आपकी रक्षक और मित्र है

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर करने और उन्हें अपने अधिकारों...

पुलिस ने दोस्त बनकर सिखाया अधिकार और सुरक्षा का पाठ
पुलिस ने दोस्त बनकर सिखाया अधिकार और सुरक्षा का पाठ

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ‘गुड शेफर्ड कॉन्वेंट’ की सिस्टर्स द्वारा सीसीएसई के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई सिस्टर नीतियां ने की. इस मौके पर सिल्फरी, छतरपुर और झाड़गांव के बाल सांसदों के कुल 37 बच्चों ने चैनपुर थाना परिसर का भ्रमण किया.

पुलिस ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल

भ्रमण के दौरान चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी मित्र और रक्षक है, जिससे डरने की कोई जरूरत नहीं है. बच्चे भविष्य में बिना किसी झिझक या डर के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें, इसके लिए उन्हें विस्तृत जानकारियां दी गईं.

साइबर अपराध और मानव तस्करी से किया जागरूक

ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खतरों और उससे बचाव के तरीके, साइबर अपराध, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन सहित थाना हाजत की कार्यप्रणाली, इंस्पेक्टर कार्यालय और थाना प्रभारी कक्ष की गतिविधियों से बच्चों को रूबरू कराया गया. चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चों के मन से पुलिस का डर निकालना बहुत जरूरी है, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में बेझिझक पुलिस के पास आ सकें और अपनी बात रख सकें.

Also Read: HC ने कहा- रजिस्ट्रार को टाइटल की जांच नहीं करनी, चार रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई खत्म

अधिकारियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और संस्था की ओर से पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. इस अवसर पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, मुंशी पवन कुमार, थाना के चौकीदार एवं मीडिया कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

कई लोग रहे उपस्थित

इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर नीतियां के साथ-साथ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय पन्ना, कम्युनिटी फैसिलिटेटर बबीता सोनम तिर्की, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर ज्योति किरण एक्का, इरोम कुमुद मुंडा और सिस्टर स्वाति सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *