Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के पास कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी...

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के पास कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया. आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शनिवार अपराह्न करीब 5 बजे की है. तिलैया थाना क्षेत्र के पचीसिया गली निवासी 30 वर्षीय अंकित लोहिया, पिता- महेंद्र लोहिया पर आरोप है कि वह वीर कुंवर सिंह चौक के समीप कोचिंग आने-जाने वाली छात्राओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था. इससे छात्राओं को काफी परेशानी हो रही थी. एक छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी बात बताई. इसके बाद छात्रा के पिता अपने कुछ सहयोगियों के साथ शनिवार को वीर कुंवर सिंह चौक के पास बैठकर स्थिति पर नजर रखने लगे. जैसे ही छात्रा कोचिंग से निकली, अंकित लोहिया ने उस पर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए और छेड़खानी करने लगा.

यह भी पढ़ें: गुमला: बाल सांसदों के मन से दूर हुआ पुलिस का खौफ, थाना प्रभारी बोले– पुलिस आपकी रक्षक और मित्र है

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा

मौके पर मौजूद छात्रा के पिता और उनके सहयोगियों ने बिना देरी किए अंकित को पकड़ लिया. देखते ही देखते आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अंकित लोहिया छेड़छाड़ की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है. बाद में आक्रोशित लोगों ने अंकित को तिलैया थाना पुलिस को सौंप दिया. छात्रा के पिता ने थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि वीर कुंवर सिंह चौक के आसपास कई कोचिंग संस्थान हैं, जहां शहर और दूरदराज से सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आती हैं. मनचलों की हरकतों से स्थानीय लोग पहले से आक्रोशित थे. शनिवार की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: रांची में एम्स और रिम्स-2 की तैयारी, हर जिले में बनेगा 100 बेड का सी-सेक्शन सेंटर : डॉ. इरफान अंसारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *