Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: SIR-2026 अभियान में तेजी के निर्देश, 88.61 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण पूरा

Giridih: जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक की....

Giridih
SIR-2026 अभियान में तेजी के निर्देश

Giridih: जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक की. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने अभियान की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया.

कार्य की प्रगति पर विस्तार से हुई चर्चा

समीक्षा बैठक के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 12 हजार 570 गणना प्रपत्रों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से अब तक 18 लाख 71 हजार 960 प्रपत्रों का वितरण पूरा हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का 88.61 प्रतिशत है.

बचे गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने शेष बचे गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और संबंधित नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा कर अभियान में तेजी लाने को कहा.उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाएं और भरे हुए प्रपत्रों का समय पर संग्रहण सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्वाचन आयोग के तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता इस अभियान से वंचित न रहे.

गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी हुई समीक्षा

बैठक में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को डिजिटाइजेशन की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि वितरण, संग्रहण और ऑनलाइन डाटा एंट्री का काम एक साथ आगे बढ़ाया जाए, जिससे समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें.

जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से पालन करें 

उन्होंने अभियान में लगे वॉलेंटियर्स, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और अन्य सहयोगी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से पालन करने को कहा. साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर बीएलओ को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि SIR-2026 निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने को कहा, ताकि जिले की मतदाता सूची अधिक सटीक और अपडेट हो सके.

ALSO READ: साई नाथ यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा ने की आत्महत्या, प्रेम संबंध में धोखे का आरोप

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *