Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान पर मिला बीज

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत लाडूपदा पंचायत के ग्राम तिलोपदा और बाईसाईं में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार...

किसान गोष्ठी में किसानों को बीज वितरित करते अतिथि
किसान गोष्ठी में किसानों को बीज वितरित करते अतिथि

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत लाडूपदा पंचायत के ग्राम तिलोपदा और बाईसाईं में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार तथा आत्मा (ATMA) समिति के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तीयू, मुखिया कुश पुरती एवं एटीएम (ATM) अश्विनी होरो उपस्थित रहे.

किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर दिया गया जोर

मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तीयू ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि बीज वितरण से लेकर फसल की बिक्री तक हर चरण में विभाग किसानों के साथ खड़ा है. वहीं, एटीएम अश्विनी होरो ने बताया कि 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण का उद्देश्य किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित करना है. उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने तथा फसल को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए समय पर कीटनाशकों के उचित उपयोग की सलाह दी.

ALSO READ: चक्रधरपुर: संकरी गलियों में अब नहीं रुकेगी जिंदगी, ई-रिक्शा एम्बुलेंस से मिलेगी मरीजों को तत्काल मदद

जैविक खेती और जल संरक्षण अपनाने की अपील

मुखिया कुश पुरती ने किसानों से जैविक खेती अपनाने और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों में कृषि योग्य भूमि को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है. इस अवसर पर किसान मित्र मनोज कुमार डगील ने फसल चक्र (Crop Rotation), उन्नत बीजों के चयन तथा बागवानी से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया दुम्बी सुरीन, ग्राम मुंडा श्यामघन प्रधान, उद्यान मित्र मारकुश बोदरा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे. इनमें डांगो सिजुई, बागुन सिजुई, नाथूराम, रमेश, शुरू, रामलाल, लखन, कानू, हरि, गुमी, गाजीराम और तिलूराम समेत अन्य किसान शामिल थे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *