Click Here
Click Here
Click Here

लाखों भारतीयों की पसंद वियतनाम, फु क्वोक हादसे के बाद क्या बदलेंगे ट्रैवल प्लान?

न्यूज वेव डेस्क New Delhi: विदेश घूमने का सपना देखने वाले भारतीयों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा वियतनाम अब एक...

Vietnam
भारतीयों की सपनों की ट्रिप बनी त्रासदी,

न्यूज वेव डेस्क 

New Delhi: विदेश घूमने का सपना देखने वाले भारतीयों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा वियतनाम अब एक दर्दनाक हादसे को लेकर चर्चा में है. फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीड बोट के हादसे ने जहां कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है, बता दें कि भारतीय पर्यटकों से भरी एक स्पीड बोट पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना ने विदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  चिंता बढ़ा दी है.दक्षिण-पूर्व एशिया का यह खूबसूरत देश पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है. कम बजट में विदेशी अनुभव, शानदार समुद्री तट, आसान वीजा प्रक्रिया और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की वजह से बड़ी संख्या में भारतीय वियतनाम पहुंच रहे हैं.

क्यों तेजी से बढ़ रहा है वियतनाम का क्रेज?

पहले विदेश घूमने के लिए भारतीय पर्यटकों की पसंद यूरोप, दुबई या थाईलैंड जैसे देश हुआ करते थे, लेकिन अब वियतनाम ने अपनी अलग पहचान बना ली है. यहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ कम खर्च में बेहतर सुविधाएं मिल जाती हैं, जो इसे पर्यटकों के बीच खास बना रही हैं.आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वर्ष 2024 में 5 लाख से ज्यादा भारतीय वियतनाम पहुंचे थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 7.5 लाख तक पहुंच गया. वहीं 2026 के शुरुआती चार महीनों में ही 3.24 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक वियतनाम की यात्रा कर चुके हैं.

आसान वीजा ने बढ़ाई लोकप्रियता

वियतनाम का 90 दिन का मल्टी-एंट्री ई-वीजा भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा आकर्षण बना हुआ है. बिना ज्यादा जटिल प्रक्रिया के यात्रा की सुविधा मिलने से युवा, परिवार और हनीमून कपल बड़ी संख्या में इस देश का रुख कर रहे हैं.

फु क्वोक बना था सपनों का ट्रैवल स्पॉट

वियतनाम का फु क्वोक द्वीप भारतीय पर्यटकों के बीच खास लोकप्रिय है. नीला समुद्र, सफेद रेत वाले बीच, रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स, केबल कार और आइलैंड टूर जैसी सुविधाएं इसे एक शानदार वेकेशन डेस्टिनेशन बनाती हैं. यही वजह है कि हर साल हजारों भारतीय पर्यटक यहां छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं. लेकिन अब स्पीड बोट हादसे के बाद इस पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है.

हादसे ने बदला यात्रा का नजरिया

फु क्वोक हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा कितनी मजबूत है. खासकर समुद्री गतिविधियों और एडवेंचर टूर के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीरता बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है.वियतनाम की लोकप्रियता भले ही तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन इस हादसे ने यह संदेश जरूर दिया है कि खूबसूरत सफर के साथ सुरक्षित सफर भी उतना ही जरूरी है.

ALSO READ: चाईबासा में किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान पर मिला बीज

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *