Palamu : जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की. युवती ने मानसिक तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया. जिससे पीड़िता की स्थिति गंभीर हो गयी. पीड़िता की पहचान पूर्णिमा कुमारी के रूप में हुई है. जिसने शनिवार की देर रात यह आत्मघाती कदम उठाया. इस घटना के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई. युवती की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बावजूद, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स RIMS रेफर कर दिया है.
घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर
वहीं दूसरी ओर, चैनपुर थाना क्षेत्र के ही शाहपुर से एक और मामला सामने आया. जहां घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की. शाहपुर निवासी प्रयाग साव के पुत्र छोटू कुमार ने शनिवार की रात अपने घर में हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए. अस्पताल में इलाज के बाद अब युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ALSO READ : वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत, फु क्वोक आइलैंड में बोटिंग के दौरान हुआ हादसा
