पन्ना पत्थर की तस्करी में शामिल तीन तस्कर गिरफ्तार, कोलकाता में बेचने की थी तैयारी

Ranchi: पन्ना पत्थर की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया...

करोड़ों के पन्ना पत्थर के साथ तीन तस्कर दबोचे
करोड़ों के पन्ना पत्थर के साथ तीन तस्कर दबोचे

Ranchi: पन्ना पत्थर की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से पन्ना पत्थर बरामद किया है, जिसे कोलकाता में बेचने की तैयारी थी. इस मामले का खुलासा जमशेदपुर पुलिस रविवार को प्रेस वार्ता कर करेगी.

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस को तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर पन्ना पत्थर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: मुंबई पुलिस को देर रात मिली धमकी, संदिग्ध ने बताया – होटल ताज में दाउद ने रखा है बम

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के तार कहां-कहां जुड़े हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पन्ना पत्थर कहां से निकाला गया था और कोलकाता में किसे इसकी डिलीवरी दी जानी थी.

करोड़ों में बताई जा रही पत्थर की कीमत

मिली जानकारी के अनुसार, बरामद पन्ना पत्थर की कीमत बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है. बताया जाता है कि पन्ना पत्थर बाजार में रत्ती के भाव से खरीदा और बेचा जाता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *