चाईबासा: चिड़िया दुबिल खदान विवाद खत्म, 3 महीने बाद कार्य हुआ शुरू

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सेल (SAIL) की चिड़िया दुबिल खदान में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से जारी गतिरोध आखिरकार...

चाईबासा
चिड़िया दुबिल खदान विवाद खत्म

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सेल (SAIL) की चिड़िया दुबिल खदान में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से जारी गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है. प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई मैराथन बातचीत के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त करने का एलान किया. हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल 3 महीने का संघर्ष विराम है, अगर तय समय में वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा.

3 घंटे की वार्ता में बनी सहमति

आंदोलन स्थल पर प्रशासनिक और पुलिस महकमे के आला अधिकारी पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से मनोहरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शक्ति कुंज, अंचलाधिकारी (CO) प्रदीप कुमार, DSP डेविड डोडराय समेत स्थानीय थाना प्रभारी शामिल थे. अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण मौखिक समझौते पर राजी हुए.

प्रमुख शर्तें और अल्टीमेटम

वार्ता के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, फिलहाल  राहत के रूप में ठेका कंपनी के जरिए 10 से 15 स्थानीय बेरोजगारों को तुरंत रोजगार देने की बात कही गई है. ग्रामीणों ने अपनी अन्य मुख्य मांगों को लेकर रुख कड़ा रखा है.

ALSO READ: हजारीबाग में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तेज, DC हेमंत सती ने नूरा मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण कर परखीं तैयारियां

सुचारू रूप से शुरू होगा खनन कार्य

पिछले 16 दिनों से जारी इस चक्काजाम और धरने के कारण दुबिल माइंस में खनन का काम पूरी तरह ठप पड़ा था, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हो रहा था. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की जायज मांगों को लेकर वे सेल प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में हैं और जल्द ही इसका एक स्थाई समाधान निकाल लिया जाएगा. फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है और माइंस में कामकाज दोबारा शुरू होने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *