हजारीबाग : चौथी जिला जूनियर तैराकी चैंपियनशिप का सफल समापन, सांसद ने कहा – समग्र विकास का सशक्त माध्यम है खेल

Hazaribagh : डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया. आयोजन...

चैंपियनशिप

Hazaribagh : डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया. आयोजन कन्हरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पूल परिसर में किया गया. जहां जिला के विभिन्न क्षेत्रों और विद्यालयों से आए 115 बाल और युवा तैराकों ने अपनी गोताखोरी, तीव्र गति और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस एक दिवसीय चैंपियनशिप में बालक वर्ग से 90 और बालिका वर्ग से 25 तैराकों ने अलग-अलग आयु समूहों की फ्री-स्टाइल, बैक-स्ट्रोक और बटरफ्लाई जैसी कड़े मुकाबलों वाली स्पर्धाओं में अपनी पूरी ताकत झोंकी. प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया.

युवाओं के समग्र विकास का सशक्त माध्यम है खेल : सांसद

प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है. यह खिलाड़ियों में न केवल शारीरिक सुदृढ़ता लाता है, बल्कि उनमें मानसिक मजबूती भी पैदा करता है. उन्होंने एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि यहीं से निकले खिलाड़ी भविष्य में देश-दुनिया में जिले का मान बढ़ाएंगे. उद्घाटन के अवसर पर गरिमा बढ़ाने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचिव डॉ. प्रह्लाद सिंह, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, समाजसेवी राकेश गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार, प्रो. विकास श्रीवास्तव और रवि शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

सही मार्गदर्शन मिले तो नेशनल चैंपियन बनेंगे हमारे तैराक : हर्ष अजमेरा

प्रतिस्पर्धाओं के बाद पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रद्धानंद सिंह शिामिल हुए. उनके साथ विकास कुमार (वीबीयू), अभिमन्यु प्रसाद, अनवर हुसैन, सत्यदेव सिंह, रौनक ग्रोवर, आर्कश, कपिल जैन, सुमित जायसवाल, डॉ. जितेंद्र, आकाश, अंकुल, रचित ग्रोवर और रंजन चौधरी (वीबीयू) जैसे खेल व सामाजिक जगत के दिग्गजों ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया. इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग के तैराकों ने पूर्व की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की है. अगर इन खिलाड़ियों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग दी जाए, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतने की क्षमता रखते है.

तकनीकी टीम के सटीक प्रबंधन से सफल रहा पूरा आयोजन

इस बड़ी जिला प्रतियोगिता के सफल और निर्बाध संचालन में तकनीकी टीम की भूमिका सराहनीय रही. डॉ. प्रह्लाद सिंह के कुशल मंच संचालन और तकनीकी नेतृत्व में मनु कुमार राणा, सत्यम कुमार, गणपति राम, बाबूलाल राम, ऋषभ रविदास, ऋतिक राणा, गौरव कुमार राणा, बेंजामिन बरोई, रविंद्र कुमार, कुमकुम कुमारी एवं मोहम्मद जीशान ने रेफरी, टाइमर और जज की महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. आयोजन को सफल बनाने में द अनंता बाय द हिल प्रबंधन एवं उसके निदेशकों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया गया.

 

ALSO READ : 15 साल से कार्यरत मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटरों को बड़ी राहत, HC ने आउटसोर्सिंग पर रोक लगाकर नियमित स्वीकृत पदों पर समायोजन का दिया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *