Khunti: जिले की पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. तोरपा थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मामलों के फरार आरोपी राजेंद्र साहू उर्फ राजेंद्र साव उर्फ ‘मास्टर’ को पुलिस ने उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
11 जुलाई को एसपी ऋषभ गर्ग को एक गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के मुताबिक, तोरपा थाना कांड संख्या 19/26 और 28/26 का मुख्य अभियुक्त राजेंद्र साहू उर्फ मास्टर अपने गांव गम्हरिया (थाना- मुरहू) में घूम रहा है. इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ तोरपा विजय सिंह के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गम्हरिया गांव में घेराबंदी की और अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिए. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया.
ALSO READ : सरायकेला: सदर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से हंगामा, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप
