Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव स्थित उनके आवास पहुंचकर उनकी पत्नी मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक-संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. आदित्य साहू ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: रांची में पेपर लीक के खिलाफ दौड़े युवा, कांग्रेस की स्टूडेंट्स मैराथन में उठी पारदर्शी परीक्षा की मांग
