हजारीबाग में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ, 100 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Hazaribagh: जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को हजारीबाग स्टेडियम स्थित इंडोर...

हजारीबाग में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ
हजारीबाग में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

Hazaribagh: जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को हजारीबाग स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर नगर आयुक्त एवं जिला खेल पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

खेल से बनता है अनुशासित और सशक्त व्यक्तित्व

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ, फिट और सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है.

चार वर्गों में हो रहे मुकाबले

12 से 13 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल (सिंगल्स) और युगल (डबल्स) मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं.

विजेताओं को मिलेगी नकद पुरस्कार राशि

प्रत्येक वर्ग के विजेता को 5,000 रुपये, उपविजेता को 2,500 रुपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1,500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.

Also Read: PCR वैन में सुरक्षा की कमी और अवैध बॉडीगार्ड की तैनाती पर भड़का झारखंड पुलिस एसोसिएशन, DGP को लिखा पत्र

अगस्त में होगी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता

उपायुक्त ने घोषणा की कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता की सफलता के बाद राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रमंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रमंडल के सभी सात जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और उन्हें उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

आयोजन की सराहना

उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला खेल कार्यालय की पूरी टीम की सफल आयोजन के लिए सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं हजारीबाग के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी. उद्घाटन के तुरंत बाद विभिन्न वर्गों के मुकाबले शुरू हो गए. प्रतियोगिता का समापन 13 जुलाई को फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *